रायपुर

प्रदेश के बच्चों की सारी किताबें अब इंटरनेट पर 12वीं तक के छात्रों के सारे किताब खरीदने की भी जरूरत नहीं

रायपुर (काकाखबरीलाल).  कोरोनावायरस संक्रमण काल प्रदेश के बच्चे जहां पर घर में बैठ के ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं वहीं अब उनकी किताबें भी मोबाइल पर उपलब्ध होगी। मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर पर जाकर CG-MMTB टाइप करने पर ऐप डाउनलोड हो जाएगा और इसके बिहार छत्तीसगढ़ की पाठ्यपुस्तक की मौजूद होगी। अभी कक्षा 9वी से और 10वीं,11वीं – 12वीं तक की पुस्तकें डाल दी गई। इस पाठ्य सामग्री को बच्चे न सिर्फ पढ़ सकेंगे बल्कि वहां मौजूद वीडियो को देख कर बोलते हुए पढ़ाते हुए शिक्षक को भी देख सकेंगे। राज्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद की ओर से हाई और हायर सेकेंडरी के बच्चों के लिए ऑनलाइन पाठ्य सामग्री तैयार कर दी गई है।
स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता की दिशा में राज्य को अग्रसर बनाने के लिए राज्य शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा पिछले एक साल पहले शिक्षा सत्र से अभिनव पहल की जा रही है। पाठ्य पुस्तकों की पारंपरिक दुनिया से आगे सक्रिय पाठ्य पुस्तक (Energized Text Book) तैयारी के लिए नवीनतम सूचना तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
इससे विभिन्न पाठ्य सामग्रियों के वीडियो, ऑडियो, पीपीटी और पीडीएफ के रूप में रोचक सामग्री प्रस्तुत की गई हैं। यह विद्यार्थियों एवं शिक्षकों दोनों के लिए उपयोगी होगी। मोबाइल पर क्यू.आर. कोड स्केन कर संबंधित पाठ से अतिरिक्त प्रश्न एवं उत्तर और अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
बच्चों को उनकी भाषा में पाठ्य सामग्री प्राप्त हो और शिक्षा आनंददायी बन सकें इस उद्देश्य से क्यू.आर. कोड के लिए विशेष आकर्षण बहुभाषा में पाठ्य सामग्री का विकास करना भी है। हल्बी, सरगुजिहा, कुडूख, दंतेवाड़ा गोंडी, कांकेर गोंडी सहित छत्तीसगढ़ी भाषा में वीडियो तैयार किए गए हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!