डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

मांधाता सिंह ठाकुर/पिथौरा (काकाखबरीलाल)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर थाना पिथौरा के सामने नवनिर्मित शहीद स्मारक के पास अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा के बैनर तले डॉक्टर साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । जिसमें मुख्य रूप से गोलू रावल प्रदेश सचिव सर्व आदिवासी समाज , श्री रामेश्वर सोनवानी अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा पिथौरा , संजय कोसरिया जिला कार्यकारिणी सदस्य सतनामी समाज , मोती जांगड़े जिला महासचिव प्रदेश सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ , सत्य प्रकाश जोशी जिला महासचिव सतनामी समाज , सूरजभान कुर्रे उपाध्यक्ष सतनामी समाज बरेकेल शाखा , देवेंद्र बघेल संयोजक दलित आदिवासी प्रकोष्ठ ,
ठाकुर अनंत सिंह वर्मा अध्यक्ष पिथौरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
सहित अनुसूचित जाति जनजाति के वरिष्ठ नागरिक सज्जन माता भगिनी शामिल हुए , सभी उपस्थित अतिथियों ने सभी लोगों को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के उच्च आदर्शों को अपने – अपने सामाजिक जीवन में उतारते हुए अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की बात कही , और उन्हें नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।


























