कोरोना संक्रमण काल मे पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ आरक्षक रुपेश द्वारा जरूरतमंद लोगों को प्रदान किया जा रहा राशन सामग्री

सरायपाली (काकाखबरीलाल). कोरोना वायरस संक्रमण काल के विषम परिस्थिति में लागू लॉकडाउन के कारण कमजोर वर्ग के लोगों को दैनिक उपयोगी आवश्यक राशन सामग्री के लिए करना पड़ रहा है समस्याओं का सामना |जिसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ आरक्षक रुपेश कुमार द्वारा अपने सहयोगीयों अजय ताण्डी सरपंच ग्राम पंचायत कोदोगुढ़ा, सुशीम सिंग, मोहन नंद के माध्यम से दैनिक उपयोगी आवश्यक राशन सामग्री जैसे 5(पांच) किलोग्राम चावल,1 किलोग्राम आलू ,एक किलोग्राम प्याज,1किलोग्राम टमाटर,1किलोग्राम गोभी, मिर्च ,मसाला, तेल ,साबुन जैसे आवश्यक वस्तुएं सरायपाली विकासखंड अंतर्गत जलगढ़ आदि गांवों में वितरण किया गया|
गौरतलब हो कि पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ आरक्षक रुपेश कुमार द्वारा विगत वर्ष सरायपाली /बसना विकासखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर जरूरतमंदों को आवश्यक राशन सामग्री जैसे चावल,दाल,तेल,शक्कर,मिर्च,मसाला,बिस्किट, साबुन, सोयाबीन बड़ी, आलू, प्याज, टूथपेस्ट,ब्रश आदी वितरण किया गया था |
























