बसनाभंवरपुर

रासेयो के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ.. स्वयंसेवकों का गाजे – बाजे के साथ हुआ स्वागत..

भंवरपुर (काकाखबरीलाल) । राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर के प्राचार्य जेपीएस नेताम के निर्देशन तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान के नेतृत्व में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ शहीद लालबहादुर नाग के गृह ग्राम उड़ेला में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य प्रीतमसिंह सिदार, विशिष्ट अतिथि सरपंच श्रीमती तृतीयाबाई सिदार, सुरेंद्र सिंह सिदार, सोनसाय पटेल, संतराम निषाद, प्रधान पाठक श्रीमती रुपलता कुर्रे, शहीद नाग के पिता सिद्धीमणी नाग, जमदरहा के पूर्व सरपंच दुर्योधन पटेल, गिरधारी नायक, पंच गण कौशल्या सिदार, रैयाबाई राय, तिजिया बाई सेन, गीता टंडन द्वारा रासेयो के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, विद्यादायिनी मां सरस्वती एवं शहीद लालबहादुर नाग के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्राम उड़ेला पंहुचने पर ग्रामीणों द्वारा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान व स्वयं सेवकों का बाजे गाजे के साथ फटाका फोड़कर भव्य स्वागत किया गया। तथा रैली के रुप में गांव का भ्रमण कराते हुए स्वयं सेवकों को शिविर स्थल प्राथमिक शाला भवन उड़ेला तक छोड़ा गया।

इस दौरान अतिथियों ने शिविर में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। शिविर में दूसरे दिन बौद्धिक परिचर्चा में वक्ता के रुप में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा भंवरपुर के प्रबंधक अमृतलाल जगत, ग्रामीण सेवा सहकारी समिति भंवरपुर के व्यवस्थापक चुम्मन पटेल, बीमा सलाहकार ओमप्रकाश पटेल एवं वीएलई भोजप्रधान ने सहकारिता, कैशलेश, बीमा एवं रोजगार विषय पर स्वयं सेवकों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मार्गदर्शन दिया। बीमा सलाहकार ओमप्रकाश पटेल ने स्वयं सेवकों , रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान, सलाहकार समिति सदस्य करुणाकर उपाध्याय, पूर्व स्वयं सेवक खिलेश्वर बरिहा, टिकेश्वर साहू को पेन भेंटकर उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान ने अतिथि वक्ताओं को पेन डायरी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम संचालन व्याख्याता विजेन्द्र सिंह सिदार ने किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!