पिथौरा

रायपुर सालासर धाम से निकली डाक निशान यात्रा पटेवा, झलप होते हुये पहुँची पिथौरा

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाख़बरीलाल@पिथौरा। रायपुर श्री सालासर धाम से  आज तड़के निकली डाक निशान यात्रा तुमगांव,पटेवा,झलप होते हुवे पिथौरा आज शाम 7 बजे पहुंची।जहां बार चौक पर पिथौरा नगर के श्याम प्रेमियों के द्वारा भब्य आतिशी स्वागत डी जे और फटाकों तथा फूल माला से किया गया।पश्चात श्री श्याम जी का फूलों से सजा रथ नगर के मुख्य मार्गो से होते हुवे श्री अग्रसेन भवन पहुँचा।रास्ते मे श्याम भक्तों द्वारा बाबा की आरती उतार कर पूजा की गई।तथा अग्रसेन भवन में बाबा को रिझाने के लिये यात्रा में चल रहे श्याम भक्तों खगेश एवम साथियो के द्वारा भजन का आयोजन किया गया। पिथौरा के श्यामभक्तों के द्वारा भोजन क़ी ब्यवस्था की गई थी।भोजनोपरांत सभी श्याम भक्त आगे की यात्रा को प्रस्थान किये।बतादें की रायपुर से निकली यह यात्रा डाक निशान यात्रा है जो बिना रुके अनवरत चलेगी।एवम 26.1.26को भटली श्री श्याम मंदिर में निशान अर्पण करेगी।यात्रा के दौरान रायपुर से बड़ी संख्या मे श्रद्धालु साथ चल रहे हैं जिनका भी राह में स्वागत हो रहा है। इसी क्रम में पिथौरा में भी बाबा का स्वागत  किया गया।स्वागत के दौरान पूरे पिथौरा नगर का माहौल श्याम मय हो गया। भक्तगण आगे बढ़ बढ़ कर बाबा का आशीर्वाद पा रहें थे।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!