पिथौरामहासमुंद

ग्राम पंचायत खुर्सीपार को राज्य सूचना  आयोग  ने  जारी किये निर्देश  , आवेदक बी एल साहू  को दे निशुल्क  जानकारी एवं 500 रूपये  की क्षति  पूर्ति राशि 

 ललित मुखर्जी पिथौरा

पिथौरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खुर्सीपार में जन सूचना अधिकारी श्री निराकर पटेल द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 का लगातार उल्लंघन क्या जा रहा है| मिली जानकारी अनुसार  दिनांक 23अप्रैल 2014 को सामाजिक कार्यकर्ता श्री बीएल साहू निवासी रामपुर पिथौरा द्वारा सूचना का अधिकार के तहत ग्राम पंचायत खुर्सीपार में पदस्थ सरपंच श्री जय प्रकाश मिश्रा के संपूर्ण कार्यकाल की बिल बुक चेक भुगतान पंजी की सत्यापित छायाप्रति चाही गई थी| परंतु जन सूचना अधिकारी निराकार पटेल के द्वारा निर्धारित दिवस में जानकारी ना मिलने के कारण आवेदक   श्री बीएल साहू ने प्रथम अपील जनपद पंचायत पिथौरा में किया  परंतु जनपद पंचायत के सीईओ ने इस मामले को गंभीरता में नहीं लिया तो आखिरकार आवेदक बी एल साहू ने द्वितीय अपील राज्य सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया जिस पर राज्य सूचना आयोग ने दिनांक  8 नवम्बर  2017 को पत्र   जारी  कर   निर्देशित   किया है इ कि ग्राम पंचायत खुर्सीपार के वर्तमान सचिव को आवेदक को 30 दिवस के भीतर निशुल्क आ जानकारी प्रदान कर ₹500 क्षतिपूर्ति राशि तत्काल आवेदक को देने हेतु निर्देशित किया गया है| एवं अगर निर्धारित तिथि में जानकारी उपलब्ध कराने की स्थिति में प्रतिदिन 250 रुपये   के हिसाब से कुल 25000 तक जुर्माना भी वसूले जाएंगे| जिस  पर भी पिथोरा जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन  अधिकारी  एवं  जनसूचना  अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही  नहीं किया जा रहा है |
          ,एवं सम्बंधित अधिकारी  जन सूचना अधिकारी निराकार पटेल द्वारा उल्लंघन किया जा रहा है आवेदक को जानकारी देने हेतु कोई रुचि नहीं लिया जा रहा है इस प्रकार ब्लॉक में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 का आपका तहे भी पालन नहीं किया जाता और संबंधित अधिकारी भी दोषियों को बचाने में लगे होते हैं कोई कार्यवाही नहीं करते| जिसके कारण दोषियों के  हौसले बुलंद होते हैं| एवं आवेदक को गुमराह करके भटकाते रहते हैं|

            इस संबंध में आवेदक श्री बी एल साहू से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि राज्य सूचना आयोग के जारी निर्देशों का भी पालन नहीं किया जा रहा है| अगर मुझे जानकारी जानकारी नहीं मिली तो मैं हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को तैयार हूं| पिथौरा ब्लाक में संबंधित अधिकारी दोषियों को बचाने में लगे होते हैं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाती जो की पूर्ण रूप से अनुचित है| 

        इस संबंध में क्षेत्र के आरटीआई कार्यकर्ता श्री ललित मुखर्जी से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि ब्लॉक कार्यालय  जनपद  पंचायत  पिथोरा  में सूचना का अधिकार का पालन नहीं किया जाता एवं जनपद के सीईओ संबंधित जन सूचना अधिकारी सचिव को बचाने में लगे होते हैं जिसके कारण किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाती| और आवेदक को भटकना पड़ता है|

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!