सरायपाली

सरायपाली : जनपद पंचायत परिसर में महागौरी स्व सहायता समूह एवं अन्नपूर्णा स्व सहायता समूह ग्राम चकरदा द्वारा झंडा बिक्री स्टॉल लगाया गया

सरायपाली भारतीय ध्वज राष्ट्र का प्रतीक है इसी गौरव को संवर्धित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर झंडा कार्यक्रम आयोजित किया जाना है सभी भारतीय नागरिकों को अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आमजनों में देश भक्ति की भावना विकसित हो एवं राष्ट्र ध्वज के सम्मान में भी वृद्धि हो कार्यक्रम में सार्वजनिक उपक्रम स्वसहायता समूह सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारी एवं परिवार की सक्रिय भागीदारी कारर्पोरेट एवं निजी संगठनों को भी सी एस आर संसाधनों सहित भाग लेने और योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना ग्राम सरपंच पंच एवं अन्य पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए झण्डा कोड को ध्यान में रखते हुए झंडो की संख्या मांग के अनुरूप पता लगाने ग्रामसभा का आयोजन नए ग्राम में झंडा वितरण और बिक्री करना और झण्डा निर्माण के लिए स्थानीय स्व सहायता समूह को प्रोत्साहित करना ग्राम पंचायत द्वारा बड़े पैमाने पर स्व सहायता समूह से झंडा खरीदी को प्रोत्साहित करना है ताकि हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके उक्त तारतम्य में जनपद पंचायत सरायपाली परिसर में महागौरी स्व सहायता समूह ग्राम बरिहापाली एवं अन्नपूर्णा स्व सहायता समूह ग्राम चकरदा द्वारा झंडा बिक्री स्टॉल लगाया गया है जिसका शुभारंभ कुमारी भास्कर अध्यक्ष ओकारेश्वर सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी धर्मेन्द्र चौधरी उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य जनपद पंचायत सरायपाली के द्वारा किया गया.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!