बसना

बसना : विश्व पर्यावरण दिवस पर चिपको आंदोलन की झांकी

बसना@ काकाखबरीलाल।शासकीय कन्या प्राथमिक शाला सिंघनपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों द्वारा चिपको आंदोलन की झांकी प्रस्तुत की गई। जिस प्रकार आंदोलन में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लेते हुए पेड़ों को कटने से बचाया था उनका अभिनय करते हुए बच्चे भावुक हो उठे, वहीं मजदूर और ठेकेदार की भूमिका में बच्चे उत्साह के साथ भाग लिए।ज्ञात हो कि चिपको आंदोलन 1973में उत्तराखंड के चमोली जिला से प्रारम्भ हुआ और देखते देखते उत्तरप्रदेश के साथ साथ अन्य राज्यों में फैल गया था। पर्यावरण दिवस के अवसर पर आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्तियों को नमन किया गया।वृक्षारोपण एवं पेड़ों की सुरक्षा पर विशेष फोकस देने के चलते आज विद्यालय में हरियाली छा गई है।
पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रमों के आयोजन के लिए कार्यक्रम प्रभारी सुरेश कुमार साहू एवं प्रधान पाठक विनोदिनी बेहरा को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया, बी आर सी डॉ पूर्णानन्द मिश्रा, संकुल समन्वयक संतलाल मुकर्जी ने बधाई प्रेषित की।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!