

महासमुंद( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में दिलीप जांगडे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम नांदगांव में रहता है ग्राम खैरा शितलीनाला के पास आहता दुकान में सफाई का काम करता है, कि दिनांक 08.07.2024 के लगभग 01.30 बजे आहता दुकान के बडा सा प्लास्टिक डिब्बा में रखे कचडा को स्वंय और लडका साहिल जांगडे के साथ मिलकर डिब्बा को उठाकर कचरा को फेंकने के लिये आहता दुकान के पीछे गढ्ढा में कचरा को फेंक रहा था तभी उसी समय टोका सोनी नाम का व्यक्ति ने अश्लील गाली गलौज करते हुये बोला कि तुम यहां कचरा क्यों फेंक रहे हो कहकर हाथ थप्पड से मारपीट किया है और यदि यहां कचरा फेंकोगे तो जान से मारने की धमकी दे रहा था । घटना को लडका साहिल जांगडे ने देखा है और आहता के स्टाफ को भी घटना के बारे में बताया । हाथ थप्पड से मारपीट करने दोनों गाल में चोंट आना दर्द हो रहा है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























