देश-दुनिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले ,रोहित शर्मा हुए सीरीज से बाहर

(देश दुनिया काकाखबरीलाल). न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, लिमिटेड ओवर के उपकप्तान रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट दोनों सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनैशनल सीरीज के 5वें और आखिरी मुकाबले में बैटिंग के दौरान पिंडली में खिंचाव आ गया था, जिसकी वजह से उन्हें चलने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद वह 60 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट भी हो गए थे। बता दें कि भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा रविवार न्यू जीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए पिंडली में चोट लगने के कारण क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतरे थे। मैच के बाद टीम के उनके साथी लोकेश राहुल ने कहा था कि उन्हें कुछ दिन में ठीक हो जाना चाहिए। रोहित की गैरमौजूदगी में राहुल ने टीम की अगुआई की थी। नियमित कप्तान विराट कोहली को सीरीज के अंतिम मैच में आराम दिया गया था

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!