सरायपाली

सरायपाली :9 गौवंशों की मौत जांच कर उचित कार्रवाई करने थाना में दिया आवेदन

विगत 30 नवंबर को अर्जुंडा के कुछ ग्रामीणों के द्वारा 35 गौवंश को छुड़ाकर जोगनीपाली में स्थित गोपीनाथ आश्रम विद्या मंदिर हरिओम शिक्षण समिति में तत्कालीन व्यवस्था व चारा-पानी के उचित प्रबंध के लिए सुरक्षित रखवाया गया था। जिसकी सूचना अर्जुंडा के ग्रामीणों के द्वारा थाना में भी दी गई थी।

हरिओम शिक्षण समिति के अधीन सभी गौवंशों को रखा गया था, लेकिन एकाएक वहां रखे गौवंश के नाक और मुख से झाग निकलने लगा। स्थिति गंभीर होते गई और तड़पते-तड़पते 9 गौवंशों की मृत्यु हो गई। हरिओम शिक्षण समिति के संचालक गोपनाथ के द्वारा इसकी सूचना थाना में दी गई है और सभी मृतक गौवंश का पोस्टमार्टम कर जांच उपरांत उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। उन्हें अंदेशा है कि गौ तस्करों के द्वारा गौवंशों को जहर दिया गया होगा।

मृत गौवंशों की जांच कर उचित कार्रवाई करने थाना में दिया आवेदन

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!