सरायपाली: बाल मेला एवं शिक्षा के जादुई पिटारे का विमोचन कार्यक्रम का आयोजन

सरायपाली( काकाखबरीलाल).शासकीय प्राथमिक शाला मुँधा में छात्रों एवं शाला प्रबंधन समिति के द्वारा बाल मेला एवं शिक्षा के जादुई पिटारे का विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल उपस्थित थे। अपने उद्बोधन में श्री अग्रवाल ने कहा कि उनकी समिति सदैव सभी के सेवा के लिए तत्पर रहेगी। उन्होंने ग्रामवासियों से समिति से जुड़ने तथा दिशा निर्देशित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में सतीश स्वरुप पटेल बी आर सी सी सरायपाली, पी. के रावल सहायक विकासखंड अधिकारी, मनोहर पटेल सरपंच मुंधा, शिशुपाल पटेल भूत पूर्व सरपंच मुंधा, सीताराम कुमार नोडल प्राचार्य जम्हारी, टिकेश्वर जायसवाल, पुरुषोत्तम पटेल सी ए सी जम्हारी, शीला विश्वास प्रधान पाठक, जगत राम श्रीवास शाला विकास प्रबंधक समिति अध्यक्ष, नोहर डड़सेना सहित संगम सेवा समिति के सदस्य तुषार सेन, आयुष साहू, तरुण गड़तिया आदि उपस्थित थे।

























