महासुमंद

महासमुंद: 31 वारंटियों को पुलिस ने दबोचा

महासमुंद. छत्तीसगढ में आचार संहिता लगते ही आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने सायबर सेल एवं थाना/चौकी प्रभारियों को जिलें में लंबित स्थाई वारंटो व लंबित अन्य वारंट के तामिली व निकाल हेतु जिले के सायबर सेल की टीम एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था ।

जिस पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के द्वारा शहर में गुंडा बदमाशों पर नकेल कसी जा रही है ताकि बदमाशों के द्वारा किसी भी तरह की वारदात को अंजाम न दे सके। पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय के द्वारा महासमुन्द जिलें में अनुविभागीय अधिकारी (पु) महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, सरायपाली के नेतृत्व में समस्त थाना/चौकी स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया व स्थाई वारंट की तामिली हेतु पूरे जिलें में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत् गठित टीम के द्वारा विगत एक दिन में थाना महासमुंद – 16, खल्लारी – 02, तुमगांव – 02, बागबाहरा – 02, सरायपाली – 02, पिथौरा – 02, बसना – 05 क्षेत्र के कुल 31 स्थाई वारंट तामील कर 31 व्यक्ति को पकड़ा गया है। जो शराब, मारपीट, महिला संबंधित एवं बडे अपराधों से संबंधित है जिसे संबंधित थाना सुपुर्द कर वारंटियों को सम्बंधित न्यायालयों में पेश किया गया।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं समस्त अनु0अधिकारी (पुलिस), थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम के द्वारा की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!