बसना

बसना:गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर में विविध कार्यक्रम

बसना@ काकाखबरीलाल।दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर में 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया | गणतंत्र दिवस के पूर्व दिन समस्त छात्र /छात्राओ एवं शिक्षको के द्वारा राष्ट्रगीत -‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया। साथ ही राष्ट्रीय बालिका दिवस, राष्ट्रीय शिक्षा दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर मनीषा, विद्या, रीतू पटेल ने बालिका दिवस के बारे में गीत, कविताएँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम लंबर में विभिन्न जगह जैसे दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में – गुलाब सिंह तोमर अध्यक्ष दुर्गा शिक्षण व सेवा समिति-लम्बर, शास. हाई स्कूल में – नवीन पटेल प्राचार्य, ग्राम पंचायत प्रांगण में – युवराज सिंह सिदार, हास्टल प्रांगण में – खेलेन्द्र लहरे, सोसायटी प्रांगण में – उत्तर कुमार निषाद- (अध्यक्ष’ सोसायटी) नीलेन्द्र ऑटो केयर में जी.पी, पटेल प्राचार्य ने झण्डोत्तोलन किया। तत्पश्चात भारतमाता व छत्तीसगढ़, महतारी के झांकी के साथ प्रभातफेरी किया गया। स्कूल परिसर में साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तनु पटेल, अंजू चौहान, विद्या साहू, मनीषा साहू, रीतू पटेल आदि ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भीत, भाषण प्रस्तुत किया । अमित-चौरसिया शिक्षक दुलारपाली द्वारा कक्षाओ में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले रश्मि साहू 9 वीं , विद्या साहू 10 वी, मनीषा साहू 11वीं किरण चौधरी 12वीं को पुरुस्कृत किया गया। विद्यालय के अन्य गतिविधियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने पर बेस्ट कम्प्यूटर सरायपाली द्वारा – मनीषा साहू, रीतू पटेल, विद्या साहू, हेमलता यादव, रश्मि साहू, तनू पटेल को मेडल से सम्मानित किया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लम्बर के द्वारा N.S.S के स्वयं सेविकाओं नीलम साहू, दीपा जायसवाल, वंदना साहू, लालिका श्रीवास को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने हेतु मोमेण्टो से सम्मानित’ किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन आर के पटेल कार्यक्रम अधिकारी ने किया । उस अवसर पर आर. आर. पटेल, मदन चौरसिया, सतीश चौरसिया, जे. के. जायसवाल, बी.एल. साहू एम.डी. मानिकपुरी, टी आर. जायसवाल, सी.आर, जायसवाल, एल, के सिदार, अजय चंद्रा, एफ, एस. बरिहा, खिरोद्र सिदार, छात्र संघ के पदाधिकारीगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!