श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण! ग्रामीणों ने पटवारी पर लगाया मिलीभगत जैसे गम्भीर आरोप

रितेश गुप्ता,कोरबा(काकाखबरीलाल)। पटवारी मोहन राम दिवाकर जहाँ, सरकारी भूमि में हेराफेरी ,अवैध कार्यो को लेकर हमेशा चर्चा बने रहते है ,इनका एक और कारनामा देखने को मिल रहा है मामला है कोरबा जिले के पसान अंतर्गत ग्राम साडामार का जहां ग्रामीणो ने पसान पटवारी व गाँव मे रहने वाले भूमाफिया शिवप्रकाश कुशराम के ऊपर गम्भीर आरोप लगातें हुए बताया कि शिवप्रकाश कुशराम व पटवारी मोहन राम दिवाकर ने मिलकर गाँव मे स्तिथ देवालय व श्मशान घाट की भूमि जो की कई दशकों से उपयोग की जा रही है उस भूमि को अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जा कर रहे, साथ ही 25 नग हरे भरे पेड़ो की कटाई भी की गई है.
गाँव वालों ने बताया कि अतिक्रमण करते हुए उक्त भूमि की ट्रैक्टर से जोताई करा रहे थे, तब हल से लगकर दफनाए गए कई कंकाल बाहर आ गया था। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर इस तरह से लोगों का कब्जा किया जाना गलत है।ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पसान थाना करते हुए मामले में तत्काल समाधान करने का मांग किया है।
वही लगातार पटवारी द्वारा अवैध कार्य करना , पसान नायाब तहसीलदार की भूमिका भी संगिन्ध मानी जा सकती हैं























