सरायपाली:शुभा सेवा संस्थान द्वारा तोरेसिंघा में लगाया गया नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। अंचल के तोरेसिंघा में 20 जुलाई को शासकीय प्राथमिक शाला तोरेसिंघा में शुभा सेवा संस्थान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड सरायपाली व माधव कृपा ट्रस्ट सरायपाली के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के शुभारंभ सुनीता कुमार ( सरपंच ग्राम पंचायत तोरेसिंघा ) , डॉ, सुजाता पटेल (डायरेक्टर शुभा नर्सिंग होम) डॉ.भागेस्वर पटेल ( संचालक शुभा नर्सिंग होम सरायपाली ) , उपस्तिथ रहे ।इस शिविर में शुभा नर्सिंग होम सरायपली की डॉक्टर टीम भी उपस्तिथ रही। इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ अंचल के 88 लोगो ने अपना जाँच कराया और नि:शुल्क दवाइयां प्राप्त किया । डॉ. पटेल ने कहा कि इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का अयोजन विकासखंड के अन्य बहुत से ग्राम में किया जाना है । शुभा सेवा संस्थान कि इस पहल से अंचल के बहुत से लोग लाभन्वित होगें।

























