छत्तीसगढ़

​इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड ने 16 पदों पर निकाली भर्ती

​इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) ने चीफ रिस्क ऑफिसर सहित कई अन्य पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है। योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन (Apply) कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 5 मार्च से हो चुकी है। साथ ही आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 26 मार्च है। योग्य उम्मीदवार इरेडा की ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) www.ireda.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान द्वारा 16 पदों को भरा जाएगा। इसमें चीफ रिस्क ऑफिसर का 1 पद, प्रमुख का 1 पद (निगरानी एवं वसूली), 1 पद प्रमुख (आंतरिक लेखा परीक्षा), 1 पद प्रमुख (विधि), 1 पद उप महाप्रबंधक/मुख्य प्रबंधक (जोखिम प्रबंधन), 1 पद महाप्रबंधक/मुख्य प्रबंधक (निगरानी एवं वसूली), 1 उप महाप्रबंधक/मुख्य प्रबंधक (आंतरिक लेखा परीक्षा), उप महाप्रबंधक/मुख्य प्रबंधक (विधि) का 1 पद और प्रोटोकॉल अधिकारी/तकनीकी सहायक/विशेष कर्तव्य अधिकारी के 8 पदों पर भर्ती होगी।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी / भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान में छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • इरेडा की ऑफिशियल वेबसाइट www.ireda.in पर क्लिक करें।
  • होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नई विंडो दिखाई देगी।
  • अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • साइन अप करें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अब अपना आवेदन पत्र जमा करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसकी एक कॉपी अपने पास रखें।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!