छत्तीसगढ़

पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त में 2000 की जगह मिले सकते हैं 4000 रुपए

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं तो यह जानकर आपको बेहद खुशी होगी कि 10वीं किस्त में लाभार्थी किसानों को 2000 की जगह 4000 रुपए मिल सकते हैं। दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली इस योजना में मोदी सरकार बदलाव करने जा रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही किसानों के खाते में 4000 रुपए जमा होंगे।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6000 रुपए किसानों के खाते में जमा करती है। वहीं मीडिया रिपोर्ट की माने तो मोदी सरकार किसानों को मिलने वाली इस सुविधा को डबल करने का विचार कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि सरकार 6000 की राशि को बढ़ाकर 12000 रुपए कर सकती है।

वहीं इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके नाम पर खेत होगा। यानी कि पहले की तरह पुश्तैनी जमीन में हिस्सेदारी रखने वालों को अब इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। अगर आपके नाम पर भी खेत है तो तुरंत ये काम कर लें, वरना आपकी अगली किस्त अटक सकती है। इसके अलावा कोई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता है तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं दिया जाएगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!