प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षता में एंव पदाधिकारियों सहीत कार्यकर्ताओ का महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुआ

रिपोर्ट: सुशांत
काकाखबरीलाल/ पेंड्रा :आज दिनाँक 10/06/2018 दिन रविवार को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय श्री रामदयाल जी उईके की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मरवाही, पेण्ड्रा व गौरेला के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ का संयुक्त महत्वपूर्ण बैठक इंदिरा उद्यान पेण्ड्रा में सम्पन्न हुआ । यह बैठक इस दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण रहा है क्योंकि इस बैठक में मरवाही विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के विधायक उम्मीदवारों का पेनल तैयार करना था । समस्त कांग्रेस जन के सहमति से पूर्व न्यायाधीश प्रमोद परस्ते, पूर्व जनपद अध्यक्ष मरवाही ओमवती, पूर्व सरपंच गुलाब राज, सरपंच संघ मरवाही के अध्यक्ष शिवराम सिंह मार्को, सरपंच संघ पेण्ड्रा के अध्यक्ष बदल सिंह, सरपंच अजीत श्याम, सरपंच सुमन वाकरे, सरपंच भानु ओत्तावि , विवेक पोर्ते, जिला पंचायत सदस्य कौशिल्या ओत्तावि के नाम का अंतिम सूची तैयार किया गया । इनमे से ही किसी एक को मरवाही का प्रत्याशी घोषित किये जाने हेतु पेनल तैयार कर पी सी सी भेजा गया । पी सी सी स्वयं पड़ताल कर इन्ही में से एक योग्य उम्मीदवार को आपना अधिकृत प्रत्याशी तय करेगी ।
उक्त बैठक में श्री रामदयाल उईके जी ने कहा कि विरोधी दल ये अफवाह उड़ा रहे हैं कि मुझे हीरा सिंह मरकाम के लिए तानखार सीट छोड़ कर मरवाही से उतरेंगे । मैं तानखार से ही चुनाव लड़ूंगा वरना राजनीति छोड़कर घर बैठना पसंद करूँगा ।
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र राय ने कहा कि उम्मीदवार स्वयं यह तय करले की वो हर तरह से मजबूत है अथवा नही । इसी तरह aicc के सदस्य उत्तम वासुदेव ने कहा कि सभी उम्मीदवार आपस मे तय कर एक नाम पर सहमति बनाये तो ज्यादा अच्छा है । इन्होंने ये भी कहा कि प्रत्याशी हर दृष्टिकोण से मजबूत हो ।
कार्यक्रम में रामदयाल उईके, डॉ नरेंद्र राय, उत्तम वासुदेव, इक़बाल सिंह, भरत सिंह राजपुत, नारायण शर्मा, सादिक़ खान, शंकर पटेल, मनोज गुप्ता, अमोल पाठक, प्रशांत श्रीवास, श्रीकांत मिश्रा, घनश्याम ठाकुर, लक्ष्मण राजपूत, गिरिजा रानी पोट्टम, राखी जैन, महेंद्र शुक्ला, अजय राय, राजेन्द्र ताम्रकार, अमन शर्मा, दया वाकरे सहित समस्त भावी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ उपस्थित थे ।




























