महासमुंद: शौच करने गये युवक की बाईक पार


महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में अशोक भोई ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम माटीदरहा थाना सांकरा जिला महासमुंद का निवासी है खेती किसानी काम करता है कि दिनांक 25.05.2024 को अपने मोटर सायकल हीरो होण्डा HF Deluxe क्र0 CG 06 GY 5365 से निजी काम से कलेक्टर आफिस महासमुंद आया था। वापस घर जाते समय शौच लगने पर दोपहर करीब 12.00 बजे अपने मो0सा0 हीरो होण्डा HF Deluxe क्र0 CG 06 GY 5365 को महासमुंद से तुमगांव रोड ग्राम कौंदकेरा के पहले पुल के पास खडी कर नाला तरफ शौच के लिए गया था कि शौच कर वापस अपने मोटर सायकल के पास आकर देखा तो मोटर सायकल खडी की गई जगह पर नही था आसपास देखा तो मो0सा0 नही मिला कोई अज्ञात व्यक्ति पुरानी इस्तेमाली मो0सा0 हीरो होण्डा HF Deluxe क्र0 CG 06 GY 5365 कीमती करीब 20000 रूपये को चोरी कर ले गया है। अपने घर जाकर अपने पत्नि कुंती बाई , भतिजा जयलाल भोई को घटना के संबंध में बताया पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























