छत्तीसगढ़

पटेवा:घर के सामने परछी में शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध करा रहे युवक गिरफ्तार

15/04/2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पचरी का संजय टण्डन अपने घर के सामने परछी में आम लोगों को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा है, कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ तथा गवाहन लखन टण्डन एवं प्रमोद सेंगर को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये अनुसार ग्राम पचरी में संजय टण्डन के घर सामने परछी में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया गया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा एक व्यक्ति को आम लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम संजय टण्डन पिता धनवा टण्डन उम्र 31 वर्ष साकिन ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला बताया । जिसके कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, दो नग डिस्पोजल गिलास एवं दो नग पानी पाउच को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के वजह सबूत में जप्त किया गया । पुलिस ने धारा 36(C) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!