सरायपाली:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व एड्स दिवस मनाया गया

सरायपाली@ काकाखबरीलाल।विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य सरायपाली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे ने बताया कि एड्स एचआईवी वायरस के कारण से होता है एड्स का फुल फॉर्म एक्वायर्ड इम्यूनोडिफिशिएंसी सिंड्रोम है जिसका शाब्दिक अर्थ होता है कि यह अर्जित रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी का समूह होता है तात्पर्य यह है कि बीमारी दूसरे एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से ,असुरक्षित यौनसंबंध ,संक्रमित सीरिंज निडिल का उपयोग, इंजेक्शन से नशा लेना ,संक्रमित मां से बच्चे को होता है परंतु एड्स हाथ मिलाने ,एक साथ रहने से,एक साथ भोजन करने ,मच्छर के काटने व सामूहिक टॉयलेट के उपयोग से नहीं फैलता है ।इस वर्ष 2025 का थीम है “बाधाओं पर विजय, एड्स प्रतिक्रिया में बदलाव लाना” है यदि कोई भी व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव हो जाता है तो वह जीवन का अंत नहीं है हम अपने दिनचर्या में बदलाव करके अपने आयु को बढ़ा सकते हैं इसके लिए हमें पौष्टिक भोजन का उपयोग और एड्स की दवाई को नियमित लेते रहना है हमें इस बीमारी से से बचाव के लिए 4c का पालन करना चाहिए जो कि पहला संपर्क ( contact)दूसरा नियमों का पालन (Compliance)तीसरा कंडोम (condom)का प्रयोग चौथा परामर्श (Counsling )है इस कार्यक्रम में डॉक्टर अमित भोई,डॉक्टर कमलेश प्रधान, डॉक्टर तरुण मांझी ,डॉक्टर आयुष अग्रवाल ,डॉक्टर गुंजा अग्रवाल, डॉक्टर वर्षा सतपथी,बीपीएम शीतल सिंह, आरएमए प्रदीप साहू इत्यादि उपस्थित रहे ।



























