पिथौरा

रानी दुर्गावती राष्ट्र भक्ति और नारी शक्ति की प्रतीक थी संपत अग्रवाल

नंदकिशोर अग्रवाल,
काकाख़बरीलाल@पिथौरा। ग्राम भीथीडीह में रानी दुर्गावती जयंती के अवसर आदिवासी महासंघ द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारंभ एवं रानी दुर्गवती प्रतिमा अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि बसना विधायक संपत अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौधरी विशेष अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष भिखम ठाकुर नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिंहा गोड़ समाज जिला अध्यक्ष मनराखन ठाकुर पूर्व जिला अध्यक्ष मोहित धुरुव जनपद सदस्य सृष्टि धुरुव युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी सीताराम सिंहा पार्षद मन्नूलाल ठाकुर सरपंच प्रेमशीला चक्रधर ठाकुर प्रियरंजन कोसरिया सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा उपसरपंच सैलेन्द्र डड़सेना मनमोहन जैन सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने रानी दुर्गावती के प्रतिमा का अनावरण कर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि के आसंदी से बसना विधायक सम्पत अग्रवाल ने कहा कि देश भर में गोडवाना साम्राज्य की शासिका रानी दुर्गावती राष्ट्र भक्ति नारी शक्ति की प्रतीक है आज के दिन उनकी वीरता को पूरा देश याद करता है रानी दुर्गावती को ना केवल एक योद्धा के रूप में याद किया जाता है बल्कि एक लोक कल्याणकारी शासक के रूप में भी याद किया जाता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश चौधरी ने रानी दुर्गावती की वीरता साहस और देश भक्ति पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष भिखम ठाकुर ने कहा की भारत की महान वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पूरा देश मना रहा है उनकी जीवनी और गाथा को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के हरि नेताम रामकुमार ठाकुर प्रेम ठाकुर राम खड़िया पूर्व सरपंच सुनीता डड़सेना लाला राम डड़सेना अशोक डड़सेना रामाधीन सिंहा शिवलाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!