छत्तीसगढ़

राम मंदिर की थीम पर एक नेकलेस

सूरत के हीरा व्यापारी कौशिक काकाड़िया ने राम मंदिर की थीम पर एक नेकलेस बनाया है. इस नेकलेस में 5,000 से ज्यादा अमेरिकी डायमंड और 2 किलो चांदी लगाई गई है. कला का यह अद्भुत नमूना अयोध्या में आगामी राम मंदिर के लिए एक उपहार के रूप में बनाया गया है.

भगवान राम, माता सीता, हनुमान, भगवान लक्ष्मण और शाही दरबारों को चित्रित करने वाली जटिल रचनाओं को 35 दिनों में 40 कुशल कारीगरों की ओर से तैयार किया गया है. इस अनोखे हार का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. इसे अयोध्या के राम मंदिर के लिए गिफ्ट किया जाएगा.

कौशिक काकाड़िया ने कहा, हमने अयोध्या के नए राम मंदिर से प्रेरित होकर ये नेकलेस बनाया है. इसे बिजनेस के उद्देश्य से नहीं बनाया गया है. हम इसे राम मंदिर को गिफ्ट करना चाहते हैं. रामायण के मुख्य किरदार को इस नेकलेस की स्ट्रिंग में तराशा गया है. अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. इस कार्यक्रम में PM नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेता-अभिनेता और उद्योगपति पहुंचेंगे.

आम लोग 23 जनवरी से भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे. 24 जनवरी से 48 दिनों तक विशेष मंडल पूजा होगी. अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनकी चरण पादुकाएं भी रखी जाएंगी. ये चरण पादुकाएं एक किलो सोने और सात किलो चांदी से बनाई गई हैं. फिलहाल ये पादुकाएं देशभर में घुमाई जा रही हैं.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!