छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ आरटीआई संघ ने मुख्य वन मंडल रायपुर को सौंपा ज्ञापन..

रायपुर (काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ आरटीआई संघ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ आरटीआई संघ के बैनर तले नेहरू दूत कामडी अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में मंगलवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को साथ लेकर मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त रायपुर कार्यालय परिसर देवेंद्र नगर चौक के सामने 12:00 बजे सत्याग्रह पर बैठे नेहरू दूत कामडी द्वारा प्रमुख रूप से संवैधानिक अधिकार का हनन करने की दोषी लोक सेवकों और जन सूचना अधिकारी के आवेदन पत्रों को लेने में आनाकानी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कर उनके विरुद्ध कार्यवाही छत्तीसगढ़ आरटीआई संघ द्वारा ज्ञापन सौंपते हुए ज्ञापन में कहा गया।

वर्ष 2005 से आज दिनांक 28 सितम्बर तक जिन लोक सेवकों के कारण हमारा संवैधानिक अधिकार का हनन किया गया । उसकी जांच कर उनके विरुद्ध अखिल भारतीय छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा अधिनियम के तहत विधि सम्मत कार्यवाही की जाये। कार्यालय वन मंडल अधिकारी बलोदा बाजार में श्री विश्वेश कुमार के बलौदाबाजार वन मंडल में पोस्टिंग के प्रथम दिन से अंतिम दिन तक वन मंडल कार्यालय में जितने भी सूचना के अधिकार के आवेदनों को कोई ना कोई कारण बताकर जानकारी देने से इनकार किया गया तथा अनेकों पत्राचार में श्री विश्वेश कुमार के विरुद्ध अखिल भारतीय छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाए।

वन मंडल अधिकारी बलौदाबाजार ने अपने प्रथम अपील अधिकारी की हैसियत से जितने भी प्रथम अपील के निर्णय के माध्यम से आवेदकों के प्रथम अपील को खारिज किए तथा पत्राचार में अपना नाम लिख नहीं किया। इसलिए उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएl इन मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ आरटीआई संघ ने ज्ञापन सौंपा गया। सूचना के अधिकार की धारा 4_1 ख को लागू करने के लिए मुख्य वन मंडल अधिकारी ने आश्वासन दिया इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बिलासपुर रायपुर धमतरी बालोद रायगढ़ दुर्ग राजनंदगांव भिलाई से कार्यकर्ता उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!