
रामकुमार नायक रायपुर ब्यूरो काका ख़बरीलाल
बसना।महासमुंद जिले के फुलझर क्षेत्र की पृष्ठभूमि “बसना” में नीलांचल सेवा समिति एवं नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष श्री संपत अग्रवाल के तत्वावधान में दिनांक 20 मई 2018 को 400 से अधिक मंडलियों 800 से अधिक मृदंगवाहकों तथा 22,000 से अधिक अन्य वाद्ययात्रियों द्वारा आस्था और श्रद्धा की पावन प्रस्तुति दी जायेगी, कार्यक्रम 20 मई को भजन मंडलियों द्वारा मंगल भवन बसना से प्रस्थान कर नगर भ्रमण पश्चात हाई स्कूल मैदान बसना में कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ होगा। जिसका अभिलेख विश्व स्तरीय“गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” की टीम करेगी।
AD#1

























