देश-दुनिया

उड़ीसा सरकार ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया

(रायपुर काकाखबरीलाल). देश में कोरोना वायरस के जारी कहर के बीच ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है। देशव्यापी 21 दिनों के लॉकडाउन खत्म होने से पहले ही ओडिशा सरकार ने कोरोना लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी ने दी। ओडिशा सरकार का यह फैसला ऐसे वक्त में आया है, जब देशव्यापी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार विचार कर रही है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजनीतिक दलों के साथ बातचीत में कहा कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन हटाना संभव नहीं है। माना जा रहा है कि शनिवार को मुख्यमंत्रियों संग बैठक के बाद पीएम मोदी लॉकडाउन को लेकर अंतिम फैसला ले सकते हैं। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गई है, जबकि देश में महामारी के चलते कुल 166 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य  मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण से कुल 5095 लोग संक्रमित है, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 472 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में कुल 1,135 सक्रिय मामलों के साथ महाराष्ट्र की स्थिति सबसे अधिक खराब है। यहां 117 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि महामारी से अब तक के सबसे अधिक प्रभावित राज्य में 72 लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना वायरस के जारी कहर के बीच ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है। देशव्यापी 21 दिनों के लॉकडाउन खत्म होने से पहले ही ओडिशा सरकार ने कोरोना लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!