सरायपाली

सरायपाली:आईपीएल की तर्ज पर नवागढ़ प्रीमियर लीग के लिए हुआ ऑक्शन

 

 

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। फूलझर अंचल के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों के हुनर को ध्यान में रखकर उनके प्रतिभा को निखारने के लिए एक नए मंच का निर्माण किया गया है जहां पर आईपीएल की तर्ज पर नवागढ़ प्रीमियर लीग का शुभारंभ होने जा रहा है इस प्रतियोगिता में कुल 120 खिलाड़ियों ने पंजीयन करवाया है जिनका ऑक्शन कार्यक्रम दिनांक 22-12-2024 को नवागढ़ में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीम मालिकों ने अपना पंजीयन करवाया है जहां पर कुल 120 खिलाड़ियों का खरीदी बिक्री ऑक्शन में किया गया उक्त ऑक्शन में सभी टीमों को 1 लाख कॉइन उपलब्ध कराए गए थे जिसमें उनको 15 खिलाड़ी क्रय करने थे इस क्रम में सबसे ऊँची बोली के खिलाड़ी के रूप में सोनू दुबे सरायपाली रहे जिन्हें 37000 की राशि में नवागढ़ लायंस की टीम ने खरीदा। इस प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए महासमुंद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन करवाया है। इस प्रतियोगिता के लिए टीमें इस प्रकार से हैं चौधरी स्ट्राइकर सरायपाली, सीजी 06 बुल्स झलप, नवागढ़ लायंस,वृंदावन वॉरियर्स,वृंदा वायकिंग्स,कल्पना नर्सिंग होम, फुलझर टाइगर्स एवं एस एस टर्मिनेटर। उक्त कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष गुलाब पटेल, उपाध्यक्ष टेकलाल पटेल, मनोज पटेल, धनंजय पटेल,छत्रपाल पटेल, उमाशंकर पटेल,सुखसागर साहू,कुंदन दास, नेपाल पटेल,भानु बरिहा अजित चौहान, बसंत चौहान, धनंजय पटेल, आशीष साहू एवं अन्य खिलाडीगण उपस्थित रहे।ऑक्शन का संचालन ऋषि प्रधान ने किया वही आभार प्रदर्शन गजानंद नायक सहायक प्राध्यापक बलौदा के द्वारा किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!