छत्तीसगढ़सारंगढ

ग्रामीण के घर से ढाई किलो सांभर का मांस गौ हत्या जप्त मुखबिर की सूचना से वन विभाग ने मारा छापा दो गिरफ्तार

सारंगढ़ से ओमकार केशरवानी की रपट सारंगढ़ / सारंगढ वन विभाग ने आज मुखबिर की सूचना पर गोमर्डा अभयारण्य क्षेत्र के अंतर्गत सारंगढ़ से 18 किलोमीटर दूर ग्राम सहस पानी में जंगली जानवर के शिकार करने की सूचना मिली जहां प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी मदन सिंह जयसवाल ने तत्काल अधीक्षक से सर्च वारंट जारी करवा सवेरे 6:30 बजे साहस पानी के दानी पटेल के घर छापा मारा घर में वन अधिकारियों को देखकर घबराकर घर वालों ने मांस को घर से बाहर फेका जिसको 1 कर्मचारियों ने देख लिया जिसको तुरंत वन अमला द्वारा जप्त कर लिया गया यह मांस लगभग ढाई किलो के आसपास होगा जिसमें नमक हल्दी वगैरा लगा हुआ मिला साथ ही घर से हड्डी के कुछ टुकड़े भी बरामद किए गए हैं वन अधिकारियों के अनुसार यह सांभर का मांस हो सकता है ऐसा उन्होंने अनुमान से बताया पकड़े गए आरोपी एक ही घर से हैं जिसमें गोविंद पटेल पिता दानी पटेल उम्र 35 वर्ष दानी पटेल पिता अयोध्या पटेल उम्र 65 वर्ष नेतराम पटेल पिता दानी पटेल उम्र 30 वर्ष इसमें आरोपी दानी पटेल के दोनों पुत्र है जिसमें गोविंद पटेल छापा मारने की जानकारी होने पर तुरंत फरार हो गया वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया की जप्तशुदा हड्डी को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा आरोपियों को वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा जाएगा आज की छापामार कार्यक्रम में सर्च के दौरान वन अमला के मदन सिंह जयसवाल प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी परिक्षेत्र सहायक जितेंद्र सिंह ठाकुर योगेंद्र सिंह ठाकुर यस मोहन नायक रघुनाथ यादव कुलदीप सिंह बरगाह कृष्णा सिदार राजेंद्र मरावी मंगल निषाद आदि कर्मचारी रहे ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!