पिथौरा
बिरकोनी विद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया

पिथौरा ( काकाखबरीलाल)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में 26 नवंबर को संविधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता एम के ध्रुव के द्वारा डॉ.भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर पुष्प एवं गुलाल अर्पण किया गया एवं बच्चों को संविधान के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई उसके पश्चात व्याख्याता सी.आर.अग्रवाल के द्वारा भारत के संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया तथा विस्तार से बच्चों को बताया गया संस्था प्राचार्य एस के सोरी के द्वारा भी बच्चों को आज के दिवस की महत्ता के बारे में बताया गया कार्यक्रम के अंत में एसके पटले के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया उपरोक्त कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी लक्ष्मण मानिकपुरी के द्वारा किया गया |
AD#1


























