सरायपाली: कुल्हाड़ी से शिक्षक पर वार मामला दर्ज

सरायपाली। आरक्षी केद्र अंतर्गत कुल्हाड़ी से वार करने का मामला सामने आया है। दण्डधर पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम डंगनिया थाना सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाला है, शासकीय प्राथमिक शाला पलसापाली में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है । दिनांक 30/08/2025 को दोपहर 03:00 बजे अपने गांव से अपने मोटर सायकल से ग्राम छिंदपाली नवोदय विद्यालय जा रहा था जैसे ही अपने ग्राम डंगनिया के बाहर शमशान घाट के पास पहुंचा था सामने तरफ से एक व्यक्ति स्कूटी क्रमांक CG06 GG 9021 से आया और मोटर सायकल के सामने में अपने स्कूटी क्रमांक को अड़ा कर स्कूटी को खड़ा कर दिया तब बोला कि क्यों रोके हो तब वह व्यक्ति बोला कि आज तुमको जान सहित मारूंगा कहकर स्कूटी में रखे कुल्हाड़ी को निकाल कर अचानक कुल्हाड़ी से वार किया तो अपने आप को बचाने के लिए हाथ आगे करके रोक रहा था तो कुल्हाड़ी से बायें हाथ के कोहनी के पास चोंट लगा तब बचाओ बचाओ कहकर जोर जोर से चिल्लाया तो कुछ दूर में खड़े गांव के निखिल नंद और उमेश पटेल दौड़कर पास आया तो संजय साहू उन दोनो को देखकर कुल्हाड़ी को छोड़कर वहीं खड़ा हो गया । तब उस व्यक्ति को कहां के रहने वाले हो पूछा तो अपना नाम संजय साहू पिता उत्तरा साहू ग्राम बिजातीपाली का रहने वाला बताया । तब डायल 112 को फोन कर बुलाया तो डायल 112 वाहन द्वारा स्वयं एवं संजय साहू को थाना लेकर आये । उसके बाद ईलाज के लिए शायकीय अस्पताल सरायपाली भेजे । पुलिस ने 115(2)-BNS, 126(2)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























