रायपुर

महिला को लिफ्ट देकर घर तक छोड़ना युवक को पड़ा भारी प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर किया हमला

रायपुर(  काकाखबरीलाल).  महिला को लिफ्ट देकर घर तक छोड़ना राह चलते एक व्यक्ति को उस वक्त भारी पड़ गया जब कुछ लोगों ने उसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर प्रार्थी पर ब्लेड से वार कर घायल कर दिया। घटना के 2 आरोपियों को प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि 3 फरार हैं। ग्रामीण थाना टीआई रामअवतार ध्रुव ने बताया प्रार्थी मनोरंजन साहू कपड़ा बेचने का काम करता है। लॉकडाउन के समय कपड़े बेचने काम बंद होने पर वह अब सब्जी बेचने लगा है। उसका साथी सतीश सोनी भी उसके साथ फेरी लगाकर मोहल्लों में सब्जी बेचता है। दो दिन से सतीश सब्जी बेचने नहीं आ रहा था इसलिए मनोरंजन उसका हालचाल जानने उसके घर जा रहा था। इस दौरान मनोरंजन को रास्ते में नहर के पास परिचित दुर्गा यादव मिली, जिसने उसे बाइक से सतीश के घर के पास ही छेड़ देने का आग्रह किया, जिसे प्रार्थी ने स्वीकार कर लिया। मनोरंजन उसे छोड़कर अपने मित्र से मिलकर घर वापस आ गया। इस बीच शाम करीब 7 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके उसे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गेट के पास बुलाया। वह अपने ममेरे भाइयों दिनेश साहू व विकास तिवारी के साथ वहां पहुंचा। वहां गेट के पास पहले से 5 व्यक्ति मौजूद थे, पहुंचते ही दुर्गा यादव से प्रार्थी के प्रेम प्रसंग का हवाला देकर पहले उससे गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी, फिर जान से मारने की धमकी देकर दुर्गेश ध्रुव, धन्नू यादव व अन्य 3 आरोपियों ने उस पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 147, 148, 307 का अपराध पंजीबद्ध कर पटपर में दबिश देकर दुर्गेश ध्रुव और धन्नू यादव को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके 3 साथियों की तलाश की जा रही है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!