रायपुर

रायपुर के एक मकान में पुलिस की दबिश, संदिग्ध अवस्था में मिले 3 युवती और दो युवक

रायपुर(काकाखबरीलाल)। राजधानी रायपुर में लॉकडाउन के नियमों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने कविता नगर के एक मकान पर दबिश देकर तीन युवतियों और दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में हुक्का जब्त किया है। फिलहाल पूछताछ जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला खमारडीह थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने कविता नगर के एक मकान पर दबिश देकर 3 युवतियां और 2 युवकों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को पड़ोसियों और स्थानीय लोगों से शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आज दबिश दी और युवक—युवतियों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!