पटेवा: कांग्रेस महाअधिवेशन रैली से वापस आ रहे सेलेरियो वाहन को बोलेरो ने मारी ठोकर

पटेवा (काकाखबरीलाल ). आरक्षी केंद्र में संतोष कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम चंडीभौना थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी है दिनांक 26/02/2023 को कांग्रेस महाअधिवेशन रैली रायपुर से सेलेरियो वाहन क्रमांक CG06GS5554 में रायपुर से विनोद पटेल एवं पंकज पटेल को साथ लेकर वापस एनएच 53 रोड होते घर चंडीभौना सरायपाली जा रहे थे कि शाम करीबन 06-30 बजे पटेवा बस स्टैण्ड के पास पहुंचे थे कि पीछे रायपुर की ओर से आ रही वाहन बोलेरो क्रमांक CG04KJ7671 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उनके सेलेरियो वाहन क्रमांक CG06GS5554 के पीछे भाग को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर भाग गया। एक्सीडेंट से वाहन का पिछला भाग क्षतिग्रस्त हो गया है। सेलेरियो वाहन क्रमांक CG06GS5554 के अंदर बैठे किसी भी व्यक्तियो को चोट नही आया है। पुलिस ने प्राथी की शिकायत पर 279-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























