20000 रूपये की गांजा के साथ युवक दबोचा गया

सरायपाली (काकाखबरीलाल).सरायपाली पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांजा का अवैध परिवहन करते हुवे गोहेरापाली गांव के पास पकड़ने में मिली सफलता जिसमें सहायक उप निरीक्षक बसंत पाणिग्राही ने जानकारी देते हुवे बताया कि कल मुखबिर से सूचना मिली कि सीमा स्थित गांव तोरेसिंहा व गोहेरापाली के पास एक स्कूटी से सरायपाली झिलमिला निवासी युवक विलिस पाल उर्फ सोनू पाल पिता प्रसन्नजीत पाल उम्र 21 साल ओड़िसा से गांजा परिवहन कर रहा है । इसकी सूचना एसडीओपी विकास पाटले व टीआई मल्लिका तिवारी को दिए जाने के बाद उनके मार्गनिर्देशन में वे स्वयं अपने 3 जवानों अग्नि प्रधान , रेशमलाल चौहान व हृदयानंद कंवर के साथ गोहेरापाली जाकर घेराबंदी कर उक्त युवक को रोककर पूछताछ में उसके स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 06 जी क्यू 5418 से 4 किलो गांजा जब्त किया गया । आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 179 / 2020 धारा 20 नारकोटिक एक्ट के तहत की गई । गांजा की कीमत 20000 रुपये बताई गई है । सरायपाली थाने लाकर आवश्यक कार्यवाही कर उक्त युवक को रिमांड पर कोर्ट भेजा गया है ।
ज्ञातव्य हो कि पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही किये जाने के बावजूद अभी भी ओड़िसा व अन्य नगरों से सरायपाली में अवैध रूप से गांजा व शराब का परिवहन हो रहा है । नगर के अनेक पान दुकानों में चोरी छिपे गांजा बेचा जा रहा है । तो वही गुमटियों व छोटे छोटे दुकानदार अवैध रूप से शराब बेच रहे है



























