नई सोच से युवा इंजीनियर बना स्वच्छता दूत, गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने उठाया संकल्प

ग्राम पंचायत मुड़पार के युवाओं ने ग्राम को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। युवा येन्द्र कुमार पटेल ने पहले खुद पहल करते हुए सार्वजनिक स्थानों में फैले हुए प्लास्टिक, अपशिष्ट को देखकर गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया और युवाओं को इससे जोडऩे का कार्य किया गया। इंजीनियर येन्द्र ने इसके लिए गांव के ही 21 युवाओं के साथ बैठक की और प्लास्टिक मुक्ति अभियान का प्रस्ताव रखा। युवाओं ने ग्राम को प्लास्टिक मुक्त बनाने नववर्ष के अवसर पर ग्रामीणों के संकल्प लिया।येन्द्र के दल द्वारा प्लास्टिक मुक्त ग्राम के लिए चरणबद्ध योजना तैयार किया गया। युवा दल द्वारा स्वंय के खर्च से प्लास्टिक एकत्र करने के लिए 15 दुकानदारों को कचरापेटी का वितरण किया गया तथा 8 सार्वजनिक स्थानों पर कचरा पेटी रखी गई। रैलियों निकालकर घर-घर संपर्क कर गीला और सुखे कचरे का पृथक-पृथक वर्गीकरण की जानकारी देकर प्रेरित किया और प्लास्टिक एकत्र करने के लिये बोरियों का वितरण किया गया। युवाओं के संकल्प से प्रेरित गांव के सभी लोग काम पर जाने से पहले व घरेलू महिलांए घर का काम खत्म करने के बाद सहयोग करते है।गांव में इधर उधर पड़े हुए पॉलीथीन को इकटठा करने का अभियान प्रारंभ किया गया। ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर लगभग 300 किलो प्लास्टिक एकत्र किया। उसे पुन: उपयोग के लिए मनीकंचन केन्द्र उतई भेजने की व्यवस्था की गई। जो बच्चे इस काम में सहयोग करते उनको युवा नि:शुल्क ट्यूशन की सेवाएं भी दे रहे है। येन्द्र कुमार पटेल संकल्प पॉलीथीन मुक्त ग्राम पंचायत मुड़पार के प्रचार प्रसार के लिए यू-टयूब फेसबुक जैसे सोशल मिडिया का भी उपयोग किया जा रहा है।येंद्र के प्रस्ताव को युवाओं ने स्वीकार किया और टीम गठित की। इसमें मुख्य रूप से मुकेश यादव, जानकी, मनोज, बाल किशोर, आदित्य गेन्ड्रे, अमन पटेल, गोपेश्वरी साहू, जया यादव, लता यादव, आशा यादव, लेमन यादव, हिमांचल यादव, धनेश्वरी कोसरे, मंजू सोनवानी, बल्लू यादव, ओमप्रकाश यादव, सोनमणी यादव, नागेश्वरी मारकंडेय, उत्तरा बालकिशोर, सविता मारकंडेय, मोहित यादव, प्रदीप यादव शामिल हैं।



























