रायपुर

नोटरी में हुई देरी…तो युवक ने वकील का सर फोड़ा…

(रायपुर काकाखबरीलाल).

नोटरी के नाम पर वकील और क्लाइंट के बीच नोंक-झोंक इतनी बढ़ी की मामला हवालत तक जा पहुंचा। मामला राजधानी के रायपुर कोर्ट का है। जहां कोर्ट में एक युवक ने वकील की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि वकील ने नोटरी के नाम पर पैसे लेकर आरोपी युवक को घंटों इंतजार कराया और फिर सवाल पूछने पर तू-तू मैं-मै करने लगा। आज दोपहर राजधानी कोर्ट परिसर में रोशन यादव नोटरी के काम से कोर्ट आया था। रोशन को जल्दी में नोटरी कराना था, लिहाजा उसने वकील आदित्य तिवारी को एडवांस में पैसे भी दे दिये। लेकिन वकील ने पैसे लेकर रोशन को घंटो इंतजार कराया। पूछने पर वकील आदित्य ने कहा कि अभी थोड़ा और वक्त लगेगा।

इस बात को लेकर वकील आदित्य और रोशन यादव में विवाद होने लगा। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथपायी तक आ पहुंची। विवाद के दौरान रोशन ने वकील आदित्य को जोरदार धक्का दे मारा, इस घटना में वकील की टेबल में टकराने से चेहरे पर चोट आई और खून निकलने लगा। विवाद बढ़ता देख आसपास के लोगों ने आरोपी को रोका और घटना की जानकारी सिविल लाईन पुलिस को दी।  पुलिस ने रोशन यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में घायल वकील आदित्य तिवारी को मुलायजा कराने के लिये अस्पताल लाया गया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!