महासमुंद : जेल प्रहरी के घर घुसकर जान से मारने की धमकी मामला दर्ज

महासमुंद. आरक्षी केन्द्र में नरेश वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जेल प्रहरी के पद पर जिला जेल महासमुंद वर्ष 2009 से अभी तक कार्यरत है जेल कालोनी के पीछे नहर पार के रहने वाले नंदु यादव हमेशा शराब पीने का आदि है, जो आये दिन कालोनी में उपद्रव करते रहता है दिनांक 14.11.2022 के रात्रि करीबन 01 बजे नंदु यादव उनके घर के बाडी के घेरा से आकर पीछे से उनके घर अंदर घुसकर उनके नाम लेकर अश्लील गाली गुप्तार कर रहा था कहां घुसा है बाहर निकल तुम्हे आज नही छोडुंगा मारकर फेक दूंगा की धमकी देकर घर के दरवाजा को ठोक रहा था। वह डर के कारण दरवाजा नही खोला 112 डायल को फोन किया थोड़ी देर में पुलिस वाले आये तो वह दरवाजा को खोला, वह और उनके लडके शुभम वर्मा एवं उनकी पत्नि अन्नपूर्णा वर्मा घर से निकले तो उनको धमकी देकर मारने के लिए दौडाने लगे जिसे पुलिस वाले पकडकर ले गये, घटना को पास के रहने वाले लाला त्रिपाठी एवं पन्ना लाल भारती देखे सुने है पुलिस ने 506-IPC, 294-IPC, 452-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























