सरायपाली

सरायपाली:हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगे के सम्मान पर आधारित एक विशेष लघु फिल्म का निर्माण

सरायपाली। शास उच्च प्रा.शाला रिमजी, संकुल- सिंघोड़ा, विकास खंड- सरायपाली, जिला महासमुंद के शिक्षकों के निर्देशन में शिक्षकों और छात्रों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रध्वज के सम्मान में एक लघु फ़िल्म बनाया गया।
इस फिल्म के निर्माता प्रधान पाठक ओम प्रकाश साव रहे, वहीं निर्देशक की भूमिका शिक्षक श्री कमल नारायण भोई ने निभाई।
शिक्षकों के निर्देशन में बनाई गई इस फिल्म में शिक्षक की प्रेरक भूमिकाओं के साथ-साथ बाल कलाकार शिवा सोनवानी और रोहन चौहान सहित अन्य विद्यार्थियों ने अभिनय किया।

यह फिल्म शासन द्वारा जारी हर घर तिरंगा अभियान की मूल भावना पर आधारित है, जिसका उद्देश्य भारतीय नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गहरा व्यक्तिगत जुड़ाव स्थापित करना है।
शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़, समग्र शिक्षा के को-डायरेक्टर श्री एम. सुधीश कुमार ने इस स्क्रिप्ट और फिल्मांकन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय परिवार की इस पहल को रचनात्मक और प्रेरणादायक बताया।उन्होंने कहा कि –
“ऐसी रचनात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को प्रगाढ़ बनाती हैं और हर घर तिरंगा अभियान को सार्थकता प्रदान किया हैं।”
फिल्म में विशेष रूप से विद्यार्थियों के भाषाई ज्ञान, नए विचारों से बुद्धि-विकास, गणितीय कौशल, और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को राष्ट्र-निर्माण से जोड़कर प्रस्तुत किया गया है। साथ ही राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रगान के प्रति सम्मान को भी मार्मिक ढंग से दर्शाया गया है।
यह पहल न केवल बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करती है, बल्कि हर घर तिरंगा अभियान को नई दिशा और ऊर्जा भी प्रदान करती है। लघु फ़िल्म निर्माण में मनोरंजन प्रधान,सानन(कुमार सानू), हृषिकेश भोई,सोनू साहू सहित ग्रामवासियो का भी विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!