कैशियर ने वृद्ध महिला को अपमान किया, कार्रवाई की मांग

(काकाखबरीलाल)। वरिष्ठ नागरिकों को सहयोग करने व संरक्षण देने के लिये बनाया गया सीनियर सिटीजन कानून फाइलों में कैद हो कर रह गई है आज भी बुजुर्ग और वृध्द जनों को सार्वजनिक स्थानों पर अपमान का घूंट पीना पड रहा है । इसका प्रमाण नगरी के बैंक आफ बडोदा में देखने को मिला जहाँ पर बैंक कैशियर दीनू राम ध्रुव ने वरिष्ठ महिला नागरिक से अभद्र व्यवहार कर अपनमानित किया जब महिला के बेटे ने इस पर आपत्ति जताई तो उक्त कैशियर दीनू राम ध्रुव ने उनके साथ भी बदतमीजी कर दुर्व्यवहार किया बता दें कि नगर की 70 वर्षीय वृद्ध महिला ने अपने बैंक खाता से रूपये निकालने और खाता को बंद कराने गई थी बैंक के नियमों के तहत सभी फारमेल्टी देने के बाद कैशियर के पास अपने रूपये लेने पहुंची और काउंटर के पास खडी रही इसके बाद मंजू बाई साहू ने अपनी बारी के इंतजार में बहुत देर होने पर जब वृद्ध महिला ने रकम की मांग की तो कैशियर ने उंची आवाज़ में चुप चाप उधर जाकर बैठ जाओ बोला कैशियर के इस व्यवहार पर पास खडे वृध्द महिला के बेटे ने कैशियर के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए सीनियर सिटीजन कानून का हवाला दे कर वृद्ध महिला को प्राथमिकता के आधार पर पहले उनका कार्य करना था लेकिन ऐसा नहीं कर लाइन में लगवा दिया जब कैशियर को इन बातों से अवगत कराया गया तो उक्त कैशियर ने महिला के बेटे से भी दुर्व्यवहार कर बाहर निकल जाने को कहा । इस तरह से बैंक कर्मचारी आये दिन ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार करता है मंजू बाई साहू के बेटे ने उक्त कर्मचारी पर सीनियर सिटीजन कानून के तहत कडी कार्रवाई करने की मांग किया है।
























