छत्तीसगढ़
महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने पर मामला हुआ दर्ज

आऱग (काकाखबरीलाल). थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी (गुल्लू) में महिला को टोनही कहकर ग़ालीगलौच कर प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में आरंग पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मामले में ग्राम देवरी की गीताबाई यादव (60) ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के किए आरंग पुलिस से लिखित शिकायत की है। पीड़िता ने शिकायत मे कहा कि घर की साफ-सफाई कर रही थी। उसी दौरान छत के टीन से कुछ पानी जमीन पर गिर गया। इसके बाद पड़ोसियों ने टोनही कहकर हुए जान से मारने की धमकियां देने लगे। पीड़िता के अनुसार वे पहले भी टोनही कहकर उसके ऊपर लांछन लगाते थे। मामले की गंभीरता को लेते हुए आरंग पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 34 और टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धारा 4 के तहत अपराध दर्जकर कार्रवाई कर रही है।
AD#1




























