छत्तीसगढ़

भारत में आज मानसून की एंट्री

देशभर में आज गुरुवार को नौतपा का पांचवा दिन है। छत्तीसगढ़ में बुधवार का तापमान 47 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश में लू की चेतावनी भी जारी कर दी है। इसी बीच प्रदेशवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेशवासियों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। भारत में आज मानसून की एंट्री हो चुकी है। इसलिए अब छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही बारिश के आसार बन रहे हैं।  IMD के अनुसार, इस साल समय से 2 दिन पहले ही मानसून केरल के रास्ते भारत पहुंच चुका है। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में 11 तारीख तक मानसून दस्तक देगा। मानसून का पूर्वानुमान
इससे पहले मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया था, कि देश के मानसून की 31 मई से हो सकती है। केरल में मानसून के दस्तक देते ही अन्य राज्यों में भी इसकी शुरुआत हो जाएगी। वहीं छत्तीसगढ़ में मानसून को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है। इस बार छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 13 जून को हो जाएगी। लेकिन मानसून ने 2 दिन पहले ही देश में दस्तक दे दी है, इसलिए प्रदेश में भी दो दिन पहले ही बारिश की आशंका जताई जा रही है। इस बार पिछले से अच्छी बारिश होने की भी उम्मीद है। यह मानसून किसानों के लिए काफी बेहतर हो सकता है। 106 फीसदी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। बुधवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 43 सो 45 डिग्री दर्ज की गई। वहीं रायगढ़ सबसे ज्यादा गर्म रहा। रायगढ़ में लगभग 47 डिग्री सेल्सियस तापमान तर्ज किया गया। हालांकि सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहे, लेकिन इससे गर्मी में उमस का आलम रहा। शाम 7 बजे के बाद भी प्रदेश में गर्म हवायें चलती रहीं, जिससे आमजनों को काफी गर्मी का सामना करना पड़ा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!