छत्तीसगढ़

भाजपा मंडल भंवरपुर द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को दी श्रदांजलि

भंवरपुर (काकाखबरीलाल) । भाजपा मंडल भंवरपुर द्वारा रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।
अटल चौक भंवरपुर में मंडल अध्यक्ष विद्या चौधरी के नेतृत्व में जन नेता अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर अटल बिहारी अमर रहें के नारे लगाए गए। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल फंदी, पूर्व महामंत्री गुलाब किशोर स्वर्णकार, वरिष्ठ भाजपा नेता कमल स्वर्णकार, महामंत्री करुणाकर उपाध्याय, भाजयुमो अध्यक्ष जीतू वैष्णव, हेतराम साहू, न्यारे डड़सेना, आदर्श अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

AD#1

VIJAY

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 06264640291

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!