रायपुर

कोरोना से मौत के बाद परिवार वालों ने किया किनारा… गहनों को सुरक्षित रख अन्य सामानों को नष्ट करेगा AIIMS प्रबंधन…

रायपुर: एम्स में कोरोना के दौरान एक नई तस्वीर सामने आई है। अस्पताल प्रबंधन अब ऐसे मरीजों के सामान को नष्ट करने जा रहा है, जिनकी कोरोना से मौत हुई है। एम्स की ओर से परिवार वालों को सूचित करने के बावजूद परिवार वाले सामान को नहीं ले गए। इन सामानों की जांच में पता चल रहा है कि किसी बैग में बर्तन, दवाइयां, इंजेक्शन, नए पुराने कपड़े, खाने के सामान से लेकर के सोने चांदी के गहने भी रखे हैं।

एम्स प्रबंधन ने सोने और चांदी को सुरक्षित रख लिया है, अन्य सामान को नष्ट किया जाएगा। सामान नष्ट करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। साथ में सामानों की लिस्ट भी बनाई जा रही है। जिससे नष्ट करने के बावजूद भी सामान की जानकारी रिकॉर्ड में मौजूद रहे।

AD#1

Devesh Hindustani

Reporter of kakakhabarilaal

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!