महासमुंद: गाली गलौज कर डंडे से मारपीट मामला दर्ज

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर डंडे से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।बिसनी बाई पटेल ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम मुरकी में रहती है , पढी लिखी नहीं है । खेती किसानी का काम करती है । दिनांक 28.03.2026 को रात्रि करीब 10.00 बजे गांव का टोकेश पटेल, एवं जनक पटेल द्वारा हम लोगो के साथ लडाई झगडा कर मारपीट किया था जिसका रिपोर्ट लिखाने दिनांक 29.03.2026 को बेटा दिनेश कुमार थाना महासमुंद गया था । घर में स्वयं एवं नतनीन छाया पटेल थे तभी दोपहर करीबन 03.00 बजे गांव का जनक पटेल घर के सामने आकर मेरा रिपोर्ट लिखाये हो कहकर गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा तब बाहर जाकर जनक पटेल को गाली गलौच करने से मना की तो जनक पटेल हांथ में रखे डंडा से मारपीट किया है तथा जान से मार देने की धमकी दिया है । मारपीट से नाक एवं मुंह को चोंट लगा है खुन निकला है । घटना को नतनीन छाया पटेल देखी सुनी है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























