सरायपाली

सरायपाली: खेत के मेंड़ को गिराने को लेकर पिटाई जानिए मामला

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत बांस के डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है।पुरन बाई साहू  ने पुलिस को बताई कि वह  निवासी दुटीकोना थाना सरायपाली जिला महासमुन्द छ.ग. की निवासी है जो कि गांव का चंदन साहू पिता भीम साहू जबरन हमारे खेत के मेंड़ को अपने ट्रेक्टर से गिरा रहा है जिसे मना करने पर चंदन साहू पिता भीम साहू के द्वारा उग्र होकर अपने पास रखे बांस के डण्डा से  मारपीट किया है जिससे  दाहिने जांघ में चोट लगकर काला पड़ गया है एवं मारपीट करते समय  गले में पहने सोने का माला करीबन 14 ग्राम को खीच कर फेंक दिया है जो नही मिल रहा है। इस तरह का हरकत उक्त व्यक्ति कई बार कर चुका है।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!