महासमुंद:हाईवा ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते कार को मारी ठोकर

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत हाईवा ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।प्रकाश प्रिथवानी ने पुलिस को बताया कि वह कमल बिहार बी/128 सेक्टर 4 रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर का रहने वाला है बीए की पढाई किया है व्यापारी है दिनांक 24.10.25 को शाम करीब 04 बजे अपने परिवार सहित अपने होण्डा WRV कार क्र0 CG 04 MJ 9683 से ड्रायवर हरिकेश चौहान के साथ रायपुर से ओडिसा सम्बलपुर घुमने जा रहे थे, एनएच 53 रोड परसवानी चौक बिरकोनी के पास करीब 05/15 बजे पहुचे थे कि पीछे से एक हाईवा ट्रक क्रमांक CG04 PF 8363 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर कार को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे सीना में अंदरूनी चोट लगी है तथा पत्नि ममता प्रिथवानी के कमर में अंदरूनी चोट आयी है तथा कार पीछे से पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। घटना को ड्रायवर हरिकेश चौहान एवं आसपास के लोग देखें हैं। पुलिस ने184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
































