सांकरा

सांकरा : हमारे मेहमान को गाली गलौच कर रहा है कहकर बांस के डंडे से पिटाई

सुधीर यादव ने सांकरा आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बगारदहरा का निवासी है । रोजी मजदुरी का काम करता है दिनांक 01 जुलाई को रथ यात्रा होने से वे उनके घर के बाहर में खडा था। उनके घर के सामने गली में एक लडका मोटर सायकल को जोर से चलाते जा रहा था जिसे वे देखकर क्यु जोर से चला रहा है कहकर गाली गलौच दिया तो गाली गलौच को सुनकर उनके भाई सौदागर यादव पिता जयमल यादव मां सुशीला यादव तीनो हमारे मेहमान को गाली गलौच कर रहा है कहकर घर के आंगन में एक राय होकर अशलील गाली गलौच कर उनके भाई सौदागर यादव अपने हाथ में रखे बांस का डंडा, पिता जयमल यादव ने चप्प्ल से एंव मां सुशीला यादव ने हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं उनके पत्नि कल्पना यादव को भी तीनो मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी दिये मारपीट करने से उनके दोनो गाल, बांये हाथ, कमर में चोट लगा है । दर्द हो रहा है । एवं उनके पत्नि को मारपीट करने से उसके बांये हाथ, गर्दन, पीठ मे चोट लगना दर्द होना बता रही है । घटना को गांव के टिकेलाल बाघ, मगन भोई देखे पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC, 294-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!