सिघोडा: ईट पत्थर से मारपीट


सिघोडा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत ईट पत्थर से मारपीट का मामला सामने आया है। धुबल साय गरूड ने पुलिस को बताया कि वह निवासी ग्राम तिहारीपाली पोस्ट कलेण्डा थाना सिंघोडा तहसील सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग. का मुल निवासी है। छत्तर गरूड, निरूपमा गरूड, हिरालाल गरूड निवासी ग्राम तिहारीपाली और दलपति दीप निवासी तोरेसिंहा थाना सरायपाली का निवासी है। दिनांक 14.03.2025 को पत्नी तिलोत्तमा के साथ छत्तर गरूड के द्वारा सुबह खेत में गाली गलौज किया तो शाम को गांव में मिटिंग में बुलाया गया और मिटिंग में स्वंय व पुत्र को ईट, पत्थर से फेंक कर मारा गया जिससे बेटे का दांत और होंठ में चोट आया है और स्वयं के हाथ और छाती में चोट आया है और दर्द हो रहा है। अभद्र गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी भी दिया गया पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























