छत्तीसगढ़

छू लो आसमान संस्था, पी.ई.टी. पी. एम.टी कन्या बालक आवासीय कोचिंग सेंटर कारली एवं बालूद में अतिथि शिक्षकों की पूर्ति किये जाने हेतु आवेदन आमंत्रित

जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा का प्रेस विज्ञप्ति क्रमांक,127,निशि.अ. ,छू लो  आस, 2025-25 दंतेवाड़ा दिनांक 21 मई 2025 के सहत् जिले में संचालित छू लो आसमान पी.ई.टी. पी. एम.टी कन्या बालक आवासीय कोचिंग सेंटर कारली एवं बालूद में कक्षा 10 थी से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को अध्यापन कार्य कराये जाने हेतु शैक्षणिक सत्र 2025-26 में लिए अतिथि शिक्षकों की पूर्ति किये जाने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित कर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण किया जाना है।

परन्तु दिये गये लिंक में तकनीकी समस्याओं के कारण ऑनलाइन फार्म भरे जाने हेतु पूर्व में दिये गये लिंक में जानकारी प्रविष्ट नहीं हो पा रही है। इस क्रम शिकायत प्राप्त होने पर आगे की कार्यवाही करते हुए पुनः शुद्धि पत्र के माध्यम से नवीन लिंकhttps://forms.gle/SheNuHk4p5jKGPSA7  जारी किया गया है। जिसके माध्यम से आवेदक अपना बायोडाटा सहित दिनांक 05 जून 2025 एवं समय 4 बजे तक अपनी जानकारी प्रविष्ट करना सुनिश्चित कर सकते है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!